सहारनपुर, जून 8 -- देवबंद, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव तैयबपुर बड़ा में बड़ी बहन के साथ नहर में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में डूबी छोटी बहन अलीना (9) का शव सोमवार शाम गांव से छह किमी दूर रास्तम झाल से बरामद हो गया। 48 घंटे बाद बालिका का शव मिलने के बाद परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव उन्हें सौंप दिया। तैयबपुर बड़ा गांव निवासी मरहूम कलीम की पुत्री अलीना शुक्रवार की शाम को अपनी बड़ी बहन इल्मा (12) के साथ नहर पर नहाने गई थी। इस दौरान नहाते समय पैर फिसल जाने से वह पानी के तेज बहाव में डूब कर बह गई। हालांकि बहन इल्मा ने उसे बचाने का प्रयास भी किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई थी। जिसके बाद इल्मा ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। घटना के संज्ञान में आने के बाद ग्राम प्रधान राजीव ने पुलिस को...