नहर में डूबने से हुई थी अरविंद की मौत
जौनपुर, जून 21 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। थानागद्दी चौकी क्षेत्र के खरगसेनपुर गांव स्थित नहर माइनर में शुक्रवार को मिले युवक की लाश के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। पता चला कि अरविंद की मौत पानी में डूबने और दम घुटने से हुई। प्रारंभिक तौर पर विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। खरगसेनपुर गांव निवासी 36 वर्षीय अरविंद शर्मा का शव शुक्रवार को नहर में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पारिवारिक तनाव के चलते विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका व्यक्त की जा रही थी। यह भी पढ़ें- मुंगेर: झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस कोतव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.