नहर में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
मुंगेर, जून 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के दरियापुर टू पंचायत के मधुबन दरियापुर गांव में नहर में डूबने से एक 29 साल के युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मधुबन दरियापुर गांव निवासी प्रकाश मांझी का 29 वर्षीय पुत्र फूटानी मांझी नहर के समीप शौच कर रहा था।इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह नहर के गहरे पानी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में परिजन एवं ग्रामीण नगर में डूबे युवक को अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर लाया। जहां चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक फूटानी मांझी मेहनत मजदूरी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.