एटा, जून 11 -- नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई। घरवालों ने गांव के ही एक युवक, साथी पर नहर में फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मरघट की जमीन को जोतने का मृतक विरोध कर रहा था। युवक का शव बरामद हो गया। थाना मलावन के गांव हाडई निवासी धर्मवीर (45) पुत्र भागीरथ बुधवार दोपहर को गांव छछैना स्थित नहर में डूब गया था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाया और तलाश शुरु कराई। गुरुवार दोपहर को गांव तुर्कीपुरा स्थित नहर में युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बड़े भाई देशराज का आरोप है कि गांव का ही युवक मरघट की जमीन को जबरन जोतने जोत रहा था। बताया कि मरघट की भूमि उनकी है। युवक ने पट्टा कराने की बात कहते हुए जोत रहा था, जिसका धर्मवीर ने विरोध किया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसे बाइक पर ...