नहर में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हरदोई, जून 8 -- हरदोई, संवाददाता। लोनार कोतवाली क्षेत्र के धिनौली गांव में रविवार शाम शारदा नहर में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।धिनौली निवासी श्याम बहादुर का पुत्र सिद्धार्थ रविवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों के मुताबिक घर के पास से गुजर रही शारदा नहर के किनारे वह खेलते-खेलते पहुंच गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। बच्चे की चीख सुनकर आसपास मौजूद परिजन मौके की ओर दौड़े। उसे बचाने के लिए परिवार के लोगों ने नहर में छलांग लगा दी और तलाश शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक चले खोज अभियान के बाद बच्चे के चचेरे भाई हर्षित और विजय ने उसे नहर से बाहर निकाला। परिजन तत्काल उसे बाइक से मेडिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.