ललितपुर, मई 7 -- ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्षपुर स्थित नहर में नहाते समय तीन भाइयों की डूबने से मौत हो गई। वहीं उनके बहनोई को किसी तरह बचा लिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहे है कि ममेरे भाई को बचाने के लिए दो चचेरे भाई और बहनोई नहर में कूदे थे। मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम प्रानपुरा निवासी 27 वर्षीय धर्मेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र कपूर विश्वकर्मा अपने चचेरे भाई 32 वर्षीय मिथुन विश्वकर्मा पुत्र श्रीनारायन विश्वकर्मा के साथ बुधवार को बार ब्लॉक के वस्त्रावन गांव में मामा के घर वैवाहिक कार्यक्रम में आया था। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक डूबे, जन्मदिन मनाने गए थे अयोध्या, तलाश जारी समारोह निपटने के बाद गुरुवार को वह दोनों मामा के बेटे वस्त्रावन निवा...