नहर में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम
हजारीबाग, मार्च 18 -- चौपारण, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के दादपुर गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां नहर के पानी में डूबने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान बड़कागांव निवासी चंदन दांगी की पुत्री पीहू कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार, पीहू कुछ दिन पूर्व ही अपनी मां के साथ नाना अमृत दांगी ग्राम दादपुर के घर आई हुई थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मां और नानी के साथ घर के समीप स्थित खेत में पानी पटवन देखने गई थी। इसी बीच मां और नानी किसी काम से घर लौट आईं, लेकिन बच्ची वहीं खेत के पास रह गई। परिजनों को इस बात का आभास नहीं हुआ कि बच्ची उनके साथ वापस नहीं आई है। फोन आने पर शुरू हुई खोजबीन । बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.