नहर में डूबने से किशोर की मौत
देवरिया, जून 22 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला किशोर गर्मी से राहत पाने को नहर में स्नान करने के दौरान अचानक डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तरकुलवा थाना क्षेत्र के भीसवा गांव निवासी अनुज विश्वकर्मा (16) पुत्र जितेंद्र विश्वकर्मा बगल के ही गांव में कक्षा 7 में जूनियर हाई स्कूल में पढ़ता था। गर्मी के चलते गांव के अन्य बच्चों के साथ अपने ही गांव के पास से गुजर रही नहर में नहाने गया था, जहां अचानक वह डूबने लगा। डूबता देख आसपास के बच्चों ने शोर किया और जब तक लोग आते तब तक किशोर डूब गया था। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मां सुनीता देवी रोते-रोते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.