आजमगढ़, मई 17 -- आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहरडीह गांव में रविवार की सुबह नहर में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महराजगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी 33 वर्षीय राम शब्द यादव रविवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से निकले थे। वे पड़ोस के गांव बरहरडीह स्थित शारदा सहायक नहर में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद पहुंचे गांव के लोगों ने उतराया हुआ शव देखकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नहाते समय शारदा सहायक नहर में डूबा किशोर, चार घंटे बाद मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...