सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोबांग भंडारटोली निवासी भोला लोहरा की नहर में डुब जाने के कारण मौत हो गई। घटना मंगलवार के सुबह की है। बताया गया कि भोला लोहरा मंगलवार की सुबह नहर की तरफ गया था। इसी क्रम में वह नहर के गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वही पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.