नहर में डूबकर मासूम की गई जान
गाजीपुर, जून 17 -- रेवतीपुर। सुहवल थाना के ढढनी भानमल राय गांव में मंगलवार को खेलते समय लापता हुए करीब तीन वर्षीय मासूम दिव्यांशु उर्फ लड्डू का शव दस घंटे बाद घर के समीप पानी से भरी नहर से बरामद किया गया। मासूम का शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के मामा अनूप पटेल के अनुसार, दिव्यांशु की मां अनुराधा पटेल गर्मियों की छुट्टियां बिताने करीब एक माह पूर्व अपने मायके ढढनी भानमल राय आई थीं। बताया कि उसके बहनोई देवरिया निवासी देवानंद पटेल दमनदीव में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। दिव्यांशु परिवार का इकलौता पुत्र था। मंगलवार की सुबह खेलते-खेलते दिव्यांशु घर से बाहर निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.