उन्नाव, मार्च 12 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव स्थित नहर में गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर मैकेनिक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के नसरतपुर जंगलेमऊ गांव के 42 वर्षीय पप्पू रावत पुत्र नन्हा ट्रैक्टर मैकेनिक थे। गुरुवार देर शाम दयालपुर गांव निवासी भौलीबाज का ट्रैक्टर बनाने गए थे। ट्रैक्टर बनाकर उसे चेक कर रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से मैकेनिक पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पीएम को भेजा। मृतक की पत्नी पप्पी, बेटे शुभम, शिवम, सत्यम व बेटी शिवांशी रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से मैकेनिक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.