जौनपुर, जून 15 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के पास रविवार शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। घायल युवक को अस्पताल भेजा, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुदौली गांव निवासी 30 वर्षीय सूरज सरोज पुत्र बिंदूलाल रविवार शाम करीब चार बजे गांव के ही मुन्ने गौड़ के साथ अपना ट्रैक्टर मछलीशहर से सर्विसिंग कराकर घर लौट रहे थे। हरदुआ गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, ...