चंदौली, फरवरी 5 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप बीते बुधवार की देर रात अनियंत्रित टैक्टर ट्राली नहर में पलट गई। इससे चालक की दबकर मौत हो गई। मौत की पुष्टि जिला अस्पताल में डाक्टरों ने की। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। क्षेत्र के परासी कला निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार बीते बुधवार की देर रात चंदौली की ओर ट्रैक्टर- ट्राली लेकर घर जा रहा था। वह जैसे ही विशुनपुरा गांव के पास पहुंचा कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। ग्रामीण ने काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी गीता देवी सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.