मधेपुरा, जून 17 -- पुरैनी,संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक होकर गुजरने वाली नहर में जलापूर्ति नहीं होने से किसानों को फसल सिंचाई की चिंता सताने लगा है। दर्जनों किसानों ने सवाल उठाया है कि इस नहर से समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कभी भी समय के साथ इस नहर में जलापूर्ति नहीं की जाती है। यह भी पढ़ें- मुहाने नदी का मुंह, बूंद-बूंद को तरस रही 8 प्रखंडों की उपजाऊ धरतीपानी की अनुपलब्धता हालांकि कई वर्षों के बाद एक वर्ष पूर्व रबी फसल के समय सिंचाई का लाभ मिला था। उसके बाद नहर में एक बूंद पानी नहीं आया है। किसानों का कहना है कि महंगे दर पर डीजल पंप के सहारे सिंचाई करने को मजबूर हैं पूंजी पति किसानों ने किसी तरह अपनी समस्याओं का हल तो कर लेते हैं, लेकिन गरीब तबके के किसानों को सिंचाई करना उनके बलबूते से बाहर हो जाता है। नहर के आसपास सैकड़ों ...