बागपत, मार्च 10 -- बागपत। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों एवं प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। बड़का गांव निवासी सतबीर सिंह ने अवगत कराया कि बडौली से बड़ौत मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब है, सड़क का निर्माण कराया जाए। रविंद्र आर्य ने बताया कि क्षेत्र की नहरों में गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इससे किसान और अन्य को परेशानी होती है। राकेश जैन ने बडौत में पिंक शौचालयों के निर्माण की मांग रखी। धर्मवीर निवासी सिरसली ने बताया कि जौहड़ी से सिरसली शहीद मार्ग काफी समय से टूटा पड़ा है। उक्त मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की। डीडीओ राहुल वर्मा समेत अन्य अधिकारी और किसान प्रतिनिधियों में राजगोपाल कश्यप, जितेंद्र तोमर, नितिन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.