फतेहपुर, मार्च 25 -- चौडगरा। भांजे के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय चौडगरा- खजुहा मार्ग में निचली गंगा नहर पुल से नीचे गिर युवक का शव गोताखोरों की मदद से 18 घंटे बाद शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हुसैनगंज थाने के हड़िहा गांव निवासी हरी लाल का 34 वर्षीय पुत्र ललित मंगलवार देर रात पड़ोसी दुर्गेश पुत्र पित्तन राम के साथ कल्यानपुर थाने के मवइया गांव भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। कल्यानपुर थाने के चौडगरा- खजुहा मार्ग में निचली गंगा नहर पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार बाइक सहित नहर पुल से नीचे पानी में गिर गए। जहां पर हादसा हुआ वहां पर नए पुल का निर्माण चल रहा है। हादसा देखकर राहगीर दौड़े और ललित को पानी से किसी तरह बाहर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.