कौशाम्बी, मार्च 11 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को चांदेराई गांव निवासी बशु मिश्रा पुत्र कुलदीप मिश्रा अपने घर से मऊ जा रहे थे। वह चंपहा बाजार स्थित नहर के पास पहुंचे थे कि वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस दौरान उन्हें हल्की चोटें आईं।इसी तरह बौली गांव निवासी विजय कुमार की ओर किसी काम से जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार वाहन आने पर रास्ता देने के दौरान वह संतुलन खो बैठे और उनका वाहन भी नहर में उतर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...