नहर में गिरी कार, वृद्ध की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मैधार गांव निवासी 58 वर्षीय तुलसीराम प्रजापति अपने बेटे जय कुमार और अन्य रिश्तेदारों संग कार से अपने हार्ट का ऑपरेशन करवाने कानपुर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड स्थित प्रयागराज जलशाखा नहर पर होलागढ़ इलाके में पहुंचे। कार अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। आसपास के लोगों ने कार को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक तुलसीराम प्रजापति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची होलागढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे से अनियंत्रित कार शारदा सहायक नहर में गिरी, अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.