चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में एक बाइक सवार नहर में जा गिरा। रातभर नहर में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार सुबह पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार अपने चचेरे साले के अंतिम संस्कार में गया था।प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के पवांडी गौहनिया निवासी 50 वर्षीय रमेशचंद्र गुरुवार को पत्नी गीता देवी को लेकर बक्टा खुर्द गांव के मजरा अमवा में अपनी ससुराल चचेरे साले सुनील के अंतिम संस्कार में आया था। अंतिम संस्कार के बाद शाम करीब सात बजे रमेशचंद्र अपनी पत्नी को यहीं छोड़कर अकेले बाइक से गांव लौट रहा था। तभी वह भदेदू गांव स्थित शंभू बाबा मंदिर के पास नहर में जा गिरा। रात भर वह नहर में ही पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों...