गोंडा, मार्च 5 -- लखनऊ,संवाददाता। पारा क्षेत्र में बुधवार शाम शारदा सहायक नहर के किनारे बैठा एक युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में करीब 20 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने नहर से युवक का शव बरामद कर लिया। पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्णा नगर के विशेश्वर नगर निवासी सोनू चौहान (35) के रूप में हुई है। वह पारा क्षेत्र के तिकुनिया तिराहे पर स्थित एक पान की गुमटी में काम करता था और रोजाना उसी इलाके में रहता था। बुधवार शाम सोनू चौहान शराब के नशे में तिकुनिया तिराहे के पास शारदा सहायक नहर के किन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.