चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में एक युवक बाइक समेत नहर में जा गिरा। रातभर नदी में पड़े रहने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार सुबह पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी सरधुवा राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि शंभू बाबा मंदिर के पास नहर में एक युवक बाइक समेत पड़ा है। तुरंत मौके में पहुंचकर युवक को बाहर निकाला गया पर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की बाइक भी उसी के पास नहर में पड़ी थी। आसपास के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। इसी बीच प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया की रहने वाली गीता देवी ने देखने के बाद बताया कि शव उसके पति का है। वह एक दिन पहले गुरुवार को पति के साथ बक्टा खुर्द ग...