वाराणसी, जून 20 -- चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। हरिहरपुर गांव (चौबेपुर) निवासी बाइक मिस्त्री 26 वर्षीय अनिल राजभर की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिरने से मौत हो गई। वह छोटे भाई सुनील की शादी का निमंत्रण बांटकर घर लौट रहा था।जानकारी के अनुसार गुरुवार रात घर लौटते वक्त पलकहा नहर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीण नहर की ओर गए तो शव और बाइक देखकर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजन भी पहुंचे। अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके छोटे भाई सुनील की शादी 22 जून को है। यह भी पढ़ें- निमंत्रण बांटकर लौट रहे बाइक मैकेनिक की नहर में गिरने से मौत घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अनिल की शादी करीब दो वर्ष पहले नेहा से हुई थी। उसे एक तीन मा...