औरैया, फरवरी 26 -- ककोर, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र में निचली गंग नहर में कार गिरने से दंपती समेत तीन लोगों की मौत के मामले में परिजनों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बुधवार को मृतक कारोबारी परिवार की बेटी परिजनों संग जिला मुख्यालय पहुंची। और जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र सौंपा। घटना 18 फरवरी की रात करीब 11 बजे तुरुकपुर गांव के पास हुई थी। परिजनों के अनुसार डस्टर कार संख्या यूपी55एस-9741 अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में मोतीगंज निवासी 60 वर्षीय राजीव कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी 55 वर्षीय मधु गुप्ता और पुत्र 27 वर्षीय शुभम पोरवाल की डूबने से मौत हो गई। तीनों दिबियापुर से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। परिजनों का आरोप है कि नहर किनारे सड़क पर सुरक्षा रेलिंग, संकेतक, बैरिकेडिंग...