कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- सरायअकिल के ऐंगवा गांव के सामने गुरुवार की शाम को अनियंत्रित बाइक नहर में कूद गई। बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गाय। शुक्रवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी संजय पुत्र सूरजबली (35) पुत्र सूरजबली गुरुवार को बाइक से सरायअकिल के कटैया आया था। शाम को वह कटैया निवासी नारायण और बंथरी निवासी अश्विनी के साथ बाइक से कैलाशपुर से भंखदा नहर मार्ग पर जा रहा था। ऐंगवा गांव के समीप जैसे ही बाइक पहुंची, अनियंत्रित होकर नहर में कूद गई। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सरायअकिल थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कर...