नहर में कूदने वाली महिला का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम
औरैया, जून 9 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुढ़ी रसूलपुर स्थित नहर में कूदकर लापता हुई महिला का शव मंगलवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अयाना थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी धीरेंद्र दोहरे अपने पुत्र अर्पित के साथ मुंबई में पिज्जा बनाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार उनकी पत्नी विनीता देवी सोमवार को भीखेपुर बाजार खरीदारी करने गई थीं। बाजार से वापस लौटते समय वह ऑटो से घर लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- जसराना नहर में गिरी महिला का शव भूड़ा नहर में मिला बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे विनीता मुढ़ी नहर पुल के पास ऑटो से उतर गईं और अचानक नहर में छलांग लगा दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.