नहर में कूड़ा फेंकने पर दुकानदारों ने जताई नाराजगी
मिर्जापुर, मई 26 -- पटेहरा। विकास खंड में नियुक्त सफाईकर्मियों की मनमानी से बाजारवासियों में आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़ा नहर में फेंक दिया जा रहा है। पटेहरा मुख्य बाजार में रखे कूड़ादान का कूड़ा मड़िहान ब्रांच के नहर में सफाईकर्मियों के फेंके जाने पर बाजारवासी अखिलेश जायसवाल, भोला चौहान, दिनेश हलवाई, अवधेश कुमार आदि ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मेंद्र कुमार दूबे को फोन कर दुकानदारों की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि सरकार ने लाखों खर्च कर हर ग्राम पंचायत में कूड़ा संग्रह केंद्र आरआरसी सेंटर बनवाया। कूड़ा ढोने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया है, फिर भी सफाईकर्मी कूड़ेदान का कूड़ा नहर में डालकर अपनी इति श्री कर चले जाते हैं। यह भी पढ़ें- बड़हरिया बाजार में गंदगी का अंबार सिंचाई विभाग हम दुकानदारों पर इन सफाईकर्मियों की मनमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.