नहर में कार पलटने से चालक घायल
जौनपुर, जुलाई 1 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के बारीगांव-बरबसपुर मार्ग पर सोमवार को आधी रात के करीब कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसे में कार चालक हरिओम पांडेय घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायल हरिओम पांडेय प्रयागराज जनपद के थाना सरायममरेज क्षेत्र के नईकीपुरा गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की, लेकिन परिजनों ने बताया कि वे अपने स्तर पर निजी अस्पताल में इलाज कराएंगे। यह भी पढ़ें- वाहन के धक्के से अधेड़ हुआ घायल इसके बाद परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर रवाना हो गए। कार पलटने का कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हटना बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.