हापुड़, अप्रैल 9 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के शाहपुर रोड स्थित मध्य गंग नहर में कार गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मेरठ के गांव असीलपुर निवासी साजिद अली बुधवार को अपने भाई अनवार के साथ कार से सवार होकर गढ़ से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर रोड के निकट मध्य गंग नहर पटरी पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से उनकी गाड़ी नहर में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि इस समय नहर में पानी नही था,गाड़ी पलटने से दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डाक्टर ने साजिद अली को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.