भभुआ, जून 17 -- हाल में हुई सफाई के बाद भी पुल-पुलियों पर जमा है शहर का कचरा व जलकुंभी, किसानों और नागरिकों ने की सफाई की मांग कहा, नहर में कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित कर लगाया जाए जुर्माना बरसात से पहले विशेष अभियान चलाकर उड़ाही करने की उठी मांग (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर से होकर गुजरने वाली सुअरा नदी से निकली नहर एक बार फिर संकट का कारण बनती नजर आ रही है। नगर परिषद द्वारा हाल के दिनों में नहर की सफाई कराई गई थी। इसके बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों से बहकर आने वाला कचरा और जलकुंभी कई स्थानों पर जमा हो गई है। खासकर अष्टभुजी चौक, सिकठी पुल तथा अन्य पुल-पुलियों के पास नहर का बहाव प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन अवरोधों को नहीं हटाया गया तो तेज बारिश के दौरान पानी क...