पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- कलीनगर, संवाददाता। हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगाने वाली युवती का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसएसबी और गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं। इधर युवती के न मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कस्बा के वार्ड पांच की रहने वाली युवती रोशनी पुत्री रमेश राजपूत ने माधोटांडा रोड पर रविवार की सुबह हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी थी। जानकारी लगने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। एसएसबी ने मोटरवोट से तलाश शुरु की लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चला सका था। एसएसबी और गोताखोरों की तलाश दूसरे दिन भी माधोटांडा रोड से गांव चित्ररपुर तक दोनों पुलों के बीच तलाश जारी रही। शाम तक युवती का पता नहीं चल सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.