सोनभद्र, जनवरी 2 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव के समीप घाघर नहर में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव उतराया हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसकी पहचान कराने में जुट गई है। अमौली गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान अमौली गांव से सटी घाघर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव देखते ही ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की तरफ से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। पहचान नहीं होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.