कुशीनगर, मई 31 -- कुशीनगर। सोहसा मठिया क्षेत्र से होकर निकल रही खजुरिया नहर शाखा में शनिवार की शाम पानी आने से किसानों की भीड़ जुट गई। पानी आने से किसान अब गन्ना की फसल की सिंचाई में जुट जाएंगे। नहर में पानी आने से सोहसा मठिया, परवरपार, कुरमौटा, मंझरिया, बेदौली महुआडीह, महुआडीह लौंगरापुर, पिपरी आदि गांवों के किसानों को नहर के किनारे अपनी फसलों की सिंचाई करने और धान की नर्सरी गिराने में सहूलियत मिलेगी। किसान काफी लंबे समय से नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे थे। किसान मंटू राव, प्रमोद शर्मा, रामकिशुन, इंद्रजीत, बबलू राव, ब्रजेश सिंह, राधेश्याम आदि का कहना है कि नहर में पानी आ जाने से अब फसलों की सिंचाई में खर्च होने से बच जाएगा। यह भी पढ़ें- अमेठी-नहरों मे नहीं पानी, कैसे पड़े धान की बेहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...