आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर कस्बा स्थित नहर में शुक्रवार की भोर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत युवक गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा क्षेत्र का निवासी था। गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गावं निवासी बदन यादव के पुत्र की बारात गुरुवार की देर शाम को मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव आई थी। बुढ़ानपुर गांव निवासी 19 वर्षीय मयंक सिंह पुत्र स्व. यशवंत सिंह गांव के ही निवासी अपने मित्र 28 वर्षीय रोहित सिंह के साथ बाइक से इस बारात में शामिल होने के लिए गुरुवार की रात में आए थे। शुक्रवार की भोर में विदाई होने के बाद मयंक अपने मित्र रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। वे मेहनाजपुर तिराहा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.