मुजफ्फरपुर, मई 25 -- पारू। वैशाली नहर बांध पर सोमवार की शाम वहदीनपुर निवासी शिव भगत (65) का शव मिला। वे साइकिल से कहीं निकले थे। सूचना पर थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। वहीं, सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर भी पहुंचकर छानबीन की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि शिव भगत के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान नहर बांध पर शव मिलने की जानकारी मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...