औरंगाबाद, फरवरी 17 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के एरका कॉलोनी स्थित नहर पुल के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 29 बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी जितेंद्र कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। पुलिस पदाधिकारी देवनारायण सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से कुल 12.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मामले में बिहार संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस क्षेत्र में शराब तस्कर...