अमरोहा, मार्च 12 -- नौगावां सादात (अमरोहा), संवाददाता। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में एक बार फिर दहशत फैल गई है। गांव अलीपुर कलां के जंगल में नहर पुल के पास तेंदुआ टहलता हुए दिखाई देने से हड़कंप मचा है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।क्षेत्र के गांव चमरौवा निवासी रवीश पुत्र समरपाल सिंह मंगलवार रात किसी काम से मंडी धनौरा गए थे। रात में लगभग 9:30 बजे वह कार में सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव में नहर के पुल के पास पहुंची तभी हेडलाइट की रौशनी में रोड किनारे कच्चे रास्ते पर एक तेंदुए को बैठा हुआ देख होश उड़ गए। तेंदुए को देखकर रवीश ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बना लिया। उसी दौरा...