कुशीनगर, फरवरी 4 -- कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक के सिहुलिया मठिया गांव के पास स्थित नहर का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी रेलिंग टूट गयी है। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग इसे ठीक कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। किसी बड़े जानलेवा हादसे की आशंका बनी हुई है। टेकुआटार से एनएच-730 को मेहदीगंज से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़क बनी पर सिहुलिया मठिया गांव के पास भठही माइनर नहर गुजरती है। इसी नहर पर बना पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। पुल की रेलिंग टूट चुकी है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क काफी व्यस्त रहती है। पुल पार करने के बाद एक सड़क जिला मुख्यालय की ओर जाती है, जबकि अन्य सड़कें मेहदीगंज, टेकुआटार और अमवा मंदिर की ओर मुड़ती हैं। इस कारण यहां लगातार आवागमन बना रहता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.