उरई, मई 7 -- माधौगढ़। बेतवा नहर के रूदपुरा गांव के पास बने नहर पुल की लगभग 10 लाख रुपये की लागत से हो रही मरम्मत में अनियमितताओं का आरोप लगा गुरुवार को ग्रामीणों ने हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मानक के अनुरूप काम नहीं कर रहा है। सूचना पर सिंचाई विभाग के एई व जेई मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को मानक से कार्य कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। गौरतलब हो कि बेतवा नहर के रूदपुरा के पास बना पुल एक साल से डेमेज हो गया था। ग्रामीणों ने किसान दिवस में पुल मरम्मत को लेकर डीएम से मांग की थी। 15 दिन से नहर पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। गुरुवार दोपहर 30-40 ग्रामीण नहर पुल पर पहुंचे और मानक से काम न होने को लेकर हंगामा काटने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मानक के अनुरूप काम नहीं कर रहे और न ही बैठने की स्लैब बढ़ा रह...