गोंडा, अप्रैल 24 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नहर विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गुरुवार रात निमंत्रण से लौट रहे महेश शुक्ला (45 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पतीसा गांव के पास की है, जहां बिना रेलिंग वाली नहर पुलिया से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश देर रात घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने रात में काफी तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई, जिसके बाद महेश का शव बाइक सहित पुलिया के नीचे नहर में मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- नहर पुलिया पर रेलिंग न होने से हादसा, युवक की मौतग्रामीणों का कहना है कि इस पुलिया पर रेलिंग न होने की शिकायत कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.