हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई। लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे के बल्लीपुर टोल प्लाजा के पास से निकली नहर की पटरी पर लोहे के एंगल लगा दिए गए हैं। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि 23 मार्च की रात में जेसीबी से नहर की पटरी खोद दी गई थी। नहर पटरी का रास्ता बंद करने पर लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद सिचाई विभाग भी सक्रिय हो गया। तब कुछ मिट्टी डालकर रास्ता समतल करा दिया गया। अब बीती रात किसी ने पटरी के रास्ते पर लोहे के एंगल लगाकर अवरोध उत्पन्न कर दिया। इससे खेतों तक ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं पहुंच पाएगी। इससे खेतों की जुताई और उसके बाद अनाज की ढुलाई नहीं हो पाएगी। किसानों का यह भी आरोप है कि उन्हें टोल प्लाजा से गुजरने के लिए जबरदस्ती विवश किया जा रहा है ताकि टोल प्लाजा वाले उनसे टोल वसूल सकें। उधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.