मेरठ, मार्च 28 -- तीन दिन पूर्व से लापता चल रहे वृद्ध का शव मध्य गंग नहर पटरी के समीप संदिग्ध परिस्थिति में आरक्षित जंगल में मिला, जिसकी शिनाख्त माखन नगर गांव निवासी रूपराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस को एक मोपेड मध्य गंग नहर पटरी पर लावारिस खड़ी मिली। जिसे पुलिस थाने ले आई तथा उसकी गहनता से जांच की तो पता चला कि वह माखन नगर गांव के रूपराम की है तभी उसके परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने देर सायं गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं शनिवार सुबह जिस स्थान पर मोपेड खड़ी थी, आसपास तलाश किया लगभग 100 मीटर की दूरी पर रूपराम (65 वर्ष) का शव मिला। शव की स्थिति बैठे हुए थी तथा गर्दन नीचे झुकी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर शव का पंचनामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.