महाराजगंज, अप्रैल 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फुलमनहा ग्राम स्थित आंबेडकर पार्क के बगल से गुजर रही नहर की पटरी पर किए गए अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। इस नहर पटरी पर अवैध कब्जे की पुष्टि के बाद 16 लोगों को नोटिस जारी की गई है।जिलेदार नौतनवा शैलेश कुमार भारती तथा सिंचाई विभाग के पर्यवेक्षक रमेश की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कुल 16 लोगों द्वारा नहर की पटरी पर करीब तीन से पांच फीट तक अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने घरों के पानी की निकासी के लिए नहर की ओर पाइप भी लगा रखा है। जिलेदार शैलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.