नहर पटरी के पास वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
फिरोजाबाद, जून 2 -- थाना नगला खंगर के अंतर्गत एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नहर की पटरी पर शव की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम को भिजवाया। परिवार के लोगों ने बताया कि 67 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र लीलाधर निवासी नगला खंदारी थाना सिरसागंज सोमवार को दोपहर में घर से निकले थे उसके बाद उनका कोई पता नहीं लगा। उन्होंने बताया कि बाद में कुछ लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि भदान गांव की सीमा के तहत नहर की पटरी पर पुलिस ने शव बरामद किया है। इसी सूचना के आधार पर वह थाना नगला खंगर पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें मामले की जानकारी दी। जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.