रुडकी, अप्रैल 10 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। रुड़की में नहर पटरी के दोनों ओर पेड़ों पर विज्ञापनों की बाढ़ सी आ गई है। तमाम शिक्षण संस्थानों की ओर से पेड़ों पर अपने विज्ञापन लगाए गए हैं। इससे पेड़ों को नुकसान हो रहा है। वहीं, नगर निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। हरे-भरे पेड़ों पर विज्ञापन लगाना गैरकानूनी है। शिक्षण संस्थान, इंश्योरेंस, निजी अस्पताल के अलावा अन्य कई जिम्मेदार संस्थान की ओर से नियम विरुद्ध इन पेड़ों पर अपने अपने विज्ञापन लगाये जा रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों में बाढ़ सी आ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.