सीतापुर, मार्च 25 -- सन्दना थाना क्षेत्र के लौली मार्ग पर बुधवार को नहर पटरी के किनारे एक अज्ञात युवती का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया । युवती का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सन्दना पुलिस और फ़ॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। सन्दना थाना क्षेत्र के लौली की पुलिया से लौली गांव को जाने वाले मार्ग पर नहर पटरी के किनारे निजी नलकूप से कुछ दूरी पर राहगीरों ने एक युवती का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। सिर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही सन्दना थानाध्यक्ष अरविंद कटियार पुलिस बल और फ़ॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जाँच में प्रथम दृष्ट्या युवती के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.