हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। सिंचाई विभाग ने पटरी क्षतिग्रस्त होने की समस्या को कम करने के लिए नहर पटरियों की निगरानी बढ़ा दी है। किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे पटरी को काटकर खेत तक पानी न ले जाएं। यदि खेत की सिंचाई करनी है तो कुलावे व नाली का इस्तेमाल करें। जिले भर में दो सौ तीन से ज्यादा रजबहे, माइनरों के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलता है। बीते दिनों पिहानी, अतरौली, भरावन क्षेत्र में कई स्थानों पर नहर की पटरियां क्षतिग्रस्त हुईं। इससे एक तरफ जहां किसानों के खेतों में पानी भर जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं दूसरी तरफ टेल पर स्थित गांवों के किसानों के खेतों तक पानी ही नहीं पहुंच सका। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि अक्सर कुछ किसान अपने खेत में सीधे पानी को ले जाने के लिए नहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.