चंदौली, जनवरी 8 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ पंप कैनाल से क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान खेत की सिंचाई करते हैं। किसानों का कहना है कि धान की कटाई और गेहूं की बुवाई के बाद पिछले चालीस दिनों से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। खेत सूखते जा रहे है और विभाग को किसानों की परेशानियों से कोई मतलब ही नहीं है। इधर गेहूं की पहली सिंचाई के लिए किसान नहर चलने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब खेत की सिंचाई समय आ गया है तो सिंचाई विभाग पंप का प्लेटफार्म सहित हौज पाइप से लेकर अन्य मशीनरी की मरम्मत कराने लगा है। इससे किसानों में आक्रोश है। नाराज किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दिया है। सिचाई के लिए क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा है फिर भी समय से किसानों को पानी नही मिलता है। बलुआ पंप कैनाल से बलुआ, कैथी, मटियरा, महुअर, डेरवा, हरधन आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.