हमीरपुर, फरवरी 19 -- सरीला। गुरुवार को ग्राम छिबौली के किसानों ने जलालपुर शाखा नहर में पानी न छोड़े जाने से गेहूं की फसल प्रभावित होने की शिकायत करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 19 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि गांव के अधिकांश खेतों की सिंचाई जलालपुर शाखा नहर से होती है। इस सीजन में एक बार पानी मिल चुका है, लेकिन गेहूं की फसल के लिए दूसरी सिंचाई जरूरी है। समय से पानी न मिलने के कारण फसल सूखने लगी है। किसानों का कहना है कि उनकी आजीविका का मुख्य साधन कृषि ही है और अन्य कोई आय का स्रोत नहीं है। ऐसे में सिंचाई बाधित होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है, ताकि फसल को बचाया जा सके। ज्ञापन देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.