नहर निर्माण से टूटी सिंचाई नाली, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
कन्नौज, जून 8 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के नगला लक्ष्मन मौजा रामपुर हृदय में नहर निर्माण कार्य के दौरान सिंचाई नाली क्षतिग्रस्त होने से किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर किसानों ने सिंचाई विभाग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि नहर निर्माण के दौरान पुरानी सिंचाई नाली का कुलावा टूट गया, जिससे खेतों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है। इसके चलते आगामी फसलों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल के पास स्थित यह सिंचाई नाली वर्षों से क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का प्रमुख साधन रही है। निर्माण कार्य के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.